आध्यात्मिक पर्यटन को नई उड़ान, उत्तराखंड के मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड सैलाब। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260803-WA0120.jpg

उत्तराखंड तेजी से विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थस्थलों के विकास, बेहतर सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जागेश्वर धाम और त्रियुगीनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या ढाई गुना, धारी देवी में लगभग दोगुनी और पूर्णागिरि धाम में करीब डेढ़ गुना बढ़ी है। चारधाम यात्रा के 105 दिनों में 45 लाख 84 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम ने अब तक का नया रिकॉर्ड बनाया है, जबकि बद्रीनाथ यात्रा भी नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा आदि कैलाश, कैंची धाम, कार्तिक स्वामी, सुरकंडा देवी और मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत तीर्थस्थलों में सड़क, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed