पीएम आवास योजना में 232 परिवारों को मिला अपना आशियाना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260730-WA0101.jpg

देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 232 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो गया। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने धौलास आवासीय योजना के अंतर्गत पारदर्शी डिजिटल लॉटरी के जरिए लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से सभी 232 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को भवन संख्या आवंटित की गई। पूरी प्रक्रिया लाभार्थियों और अधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एमडीडीए ने 4 दिव्यांग और 2 वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल पर फ्लैट आवंटित किए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि भविष्य में भी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed