जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें अधिकारी मुख्यमंत्री धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261102-WA0082.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों,समस्याओं को प्राथमिकता के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed