crime Latest news Social media Society Trending Udham Singh Nagar UK-06 Uttarakhand

उधम सिंह नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार । UK24X7LIVENEWS

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस०ओ०जी० ऊधमसिंहनगर को आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार जनपद ऊधमसिंहनगर के पर्वेक्षण में एस0ओ0जी0 उ0सिंह नगर की टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व सर्वलांस के माध्यम कार्यवाही करते हुए पता लगाया कि वाहन संख्या पीकप UK04CA7955 के चालक ललित विष्ट द्वारा FL2 बगवाङा के गोदाम से उकरौली सितारगंज अंग्रेजी शराब भट्टी हेतु 200 पेटी 8 PM NO-1 क्वाटर लोड किये गये परन्तु वह उकरौली तक नही पहुचे एसओजी टीम द्वारा उक्त पिकप चालक को किच्छा क्षेत्र मे वापस आते हुए पकङ लिया पूछताज करने में चालक ललित विष्ट द्वारा उकरौली सितारगंज की शराब भट्टी के सैल्समैन सुन्दर सिंह विष्ट व अनुज्ञापी दुकान मालिक विरेन्द्र सिंह विष्ट के पिता मोहन सिंह के कहने पर उक्त शराब को सितारगंज निवासी प्रभजोत सिंह के साथ मिलकर पार्टी विशेष के लिये आगामी चुनाव हेतु लालपुर सरकङा निवासी गुरविन्दर सिंह के घर पर उतारने की बात बतायी । ललित विष्ट की निशादेही पर सितारगंज पुलिस को साथ लेकर गुरविन्दर सिंह उपरोक्त के घर में छापामारी की गयी तो घर के एक कमरे से 8 PM की 113 पेटी क्वाटर अंग्रेजी शराब व UK NO-1 के 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगण क्रमशः।-ललित विष्ट पुत्र प्रताप सिंह विष्ट निवासी पश्चिमी खेङा गोलापार हल्द्वानी जिला नैनीताल, 2- सुन्दर सिंह विष्ट पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह विष्ट निवासी ग्राम गैलाकोट कपकोट थाना लमगड़ा जिला अल्मोङा को गिरफ्तार किया गया घटना में संलिप्त पिकप UK04CA 7955 को MV ACT सीज किया गया । थाना सितारगंज में उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्तगण कमश: 1-प्रभजोत सिंह 2 गुरविन्दर सिंह,3- दुकान स्वामी मोहन सिंह विष्ट के विरुद्ध थाना सितारगंज में FIR NO- 60/2022 U/S60 EX ACT पंजीकृकत किया गया। बरामदा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। उकरौली अंग्रेजी शराब अनुज्ञापी विरेन्द्र सिंह विष्ट के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट अलग से जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर महोदय को प्रेषित की जायेगी। इसके अलावा एसओजी ऊधम सिंह नगर द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र में 02 अभियुक्तगणों को 02 पेटी अंग्रेजी शराब मोटर साईकिल सहित के साथ गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में FIR NO- 90/2022 U/S 60/72 EX ACT व व लालपुर किच्छा क्षेत्र में 02 अभियुक्तगणों को 02 पेटी अंग्रेजी शराब मय मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में FIR NO- 60/2022 U/S 60/72 EX ACT किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ0सिं०नगर द्वारा एसओजी टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरुष्कार की घोषणा की गयी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-लित विष्ट पुत्र प्रताप सिंह विष्ट निवासी पश्चिमी खेङा गोलापार हल्द्वानी जिला नैनीताल
2- सुन्दर सिंह विष्ट पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह विष्ट निवासी ग्राम गैलाकोट कपकोट थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा

फरार अभियुक्त
1-प्रभजोत सिंह,2- गुरविन्दर सिंह, 3 दुकान स्वामी मोहन सिंह विष्ट

बरामदा माल
8 PM की 113 पेटी क्वाटर अंग्रेजी शराब व UK NO-1 के 96 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामदा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये मय पिकप UK04CA 7955 02 अदद मोटर साईकिल

पुलिस टीम

1 – क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ऊधमसिंहनगर, उपनिरीक्षक, कमलेश भट्ट प्रभारी SOG. उ0नि0 कमाल हसन, उ0नि0 विकास चौधरी, उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप, कानि० भूपेन्द्र रावत, का0 भूपेन्द्र आर्या, कानि गणेश पाण्डे, कानि0पंकज विनवाल कानि०नीरज शुक्ला, कानि० प्रभात चौधरी ,कानि०गोकुल टम्टा, राजेन्द्र कश्यप, कानि0 प्रमोद कुमार, कानि. ललित कुमार, कानि0 विनोद कन्याल, म०का० अरुणा, म०का० कंचन।

थाना सितारगंज टीम-1-प्रभारी निरीक्षक सितारगंज श्री प्रकाश दानु 2- 30नि0जगदीश तिवारी 3 कानि0 मनोज कुमार 4- कानि बलवन्त सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *