UTU पेपर लीक कांड: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफिया पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में नकल माफियाओं के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए प्रश्न साझा कर छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाया। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
