एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को सीएम धामी की श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में दी अंतिम विदाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260723-WA0059.jpg

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू लोकल इंटेलिजेंस यूनिट निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचे और स्वर्गीय मनोज मनराल को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज मनराल ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका असमय निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार और पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी स्वर्गीय मनोज मनराल को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed