ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कामयाबी, 30 लाख की हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260722-WA0073.jpg

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस ने 30 लाख रुपये की हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर देहरादून में MDMA की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद रायपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अरण्य विहार के पास से 32 वर्षीय दानिश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दानिश के कब्जे से 48.55 ग्राम MDMA और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में दानिश ने बताया कि ये ड्रग वो सहारनपुर से लाया था और इसे देहरादून में होने वाली हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed