देहरादून के निजी स्कूल में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म का आरोप, प्रबंधक-प्रधानाचार्य गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में महिला एवं बाल अपराध के एक गंभीर मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र के परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रबंधक ने उसके साथ अश्लील हरकत और गलत काम किया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी डॉ. एस. वोहरा सार्थक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दून पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
