नगर निगम कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से लूट का 12 घंटे में खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260720-WA0065.jpg

देहरादून के रायपुर में बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 19 जुलाई को रायपुर की गढ़वाली कॉलोनी में घर में अकेली बुजुर्ग महिला के पास दो युवक नगर निगम कर्मचारी बनकर पहुंचे। घर में घुसने के बाद महिला को बंधक बनाकर सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता को सीक्यूआई जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटा गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। इनमें से एक आरोपी पीड़िता के मोहल्ले का रहने वाला था और उसे पता था कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती हैं। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने वारदात की योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed