देहरादून: 18 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260712-WA0031.jpg

देहरादून: 18 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र देहरादून जिला प्रशासन ने 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed