टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, रेल संपर्क को नई रफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने वाली बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व और यात्रियों की मांग को देखते हुए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है और यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में नए कोच तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन और विकास का नया सेतु बनेगी। इससे कुमाऊं क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा और स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस से धार्मिक पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने भी नई रेल सेवाओं को क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
