अवकाश के दिन भी काम में जुटे यूपीसीएल एमडी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260706_113655.jpg

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने अवकाश के दिन भी निगम के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने लंबित डीपीसी प्रक्रियाएं 31 जुलाई तक पूरी करने और मेडिकल प्रतिपूर्ति के लंबित मामलों में एक माह के भीतर 50 प्रतिशत कमी लाने के निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने मानव संसाधन, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड बैठक के एजेंडा पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी प्रस्तावों को तकनीकी रूप से मजबूत और निगम हित में तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान हाइड्रो इलेक्ट्रिक एम्प्लॉइज यूनियन के प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्थायी प्रबंध निदेशक बनने पर बधाई दी। श्री ध्यानी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और पारदर्शी कार्य संस्कृति पर जोर दिया।
दिन के अंतिम चरण में उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी ही यूपीसीएल की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को टीम भावना के साथ काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed