देहरादून पुलिस को मिले दो नए डीएसपी, पिपिंग सेरेमनी में सम्मानित हुए राजेश साह और प्रदीप पंत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260701_154544.jpg

देहरादून पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह एवं निरीक्षक प्रदीप पंत को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में गरिमामय पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को नए पद के अलंकरण पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति दोनों अधिकारियों की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के अब तक के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारियों को पूरी दक्षता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की। समारोह का माहौल उत्साह, सम्मान और गर्व से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed