राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल से पहले तैयारियां तेज, आपदा प्रबंधन को लेकर प्रदर्शनी का भी आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में 2 जुलाई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल से पहले तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सभी 13 जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों ने संभावित आपदा परिदृश्यों के आधार पर अपनी कार्ययोजना और समन्वित प्रतिक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर विभाग अपनी आपदा राहत एवं बचाव संबंधी उपकरणों और कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करेंगे। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित किए जा सकें।
