पिथौरागढ़ में 3 अगस्त से प्रादेशिक सेना भर्ती रैली, 69 पदों पर होगा चयन। Uttarakhand 24×7 Live news
130 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना इको कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों और पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 3 से 8 अगस्त तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
भर्ती रैली में कुल 69 पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें 49 पद सैनिक सामान्य ड्यूटी के केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा शेफ, वाशरमैन, टेलर, क्लर्क, कारपेंटर, हाउस कीपर समेत अन्य पदों पर भी भर्ती होगी।
3 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन, 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा और 5 से 8 अगस्त तक मेडिकल परीक्षण व साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
पात्र अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन नामांकन के लिए अभ्यर्थी 130TA की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
