उत्तराखंड के थानों को उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260629-WA0031.jpg

उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट वायरल कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्णप्रयाग में हुए विवाद और उसके बाद की पुलिस कार्रवाई से नाराज़ होकर उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी भरी पोस्ट करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहरादून पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भ्रामक या धमकीपूर्ण पोस्ट से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *