एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में दून पुलिस की कड़ी चेकिंग। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय बॉर्डरों के साथ-साथ प्रमुख आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
