मसूरी हाथीपांव रोड पर हुआ कार हादसा, एक युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल । UK24X7LIVENEWS

0
IMG-20220205-WA0101.jpg

मसूरी हाथी पाव रोड बासा घाट के पास एक कार डीएल 1-सीएए-1000 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं कार में मौजूद एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को सुबह मिली की हाथीपांव रोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोग पुलिस फायर सर्विस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

घटना में कार सवार 21 साल का यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा निवासी रिठाला नई दिल्ली की मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक की दोस्त वंशिका दिल्ली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको स्थानीय लोग पुलिस और फायर सर्विस की मदद से खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना सुबह की है जब दिल्ली निवासी यश राणा अपने दोस्त वंशिका के साथ मसूरी से देहरादून वापस लौट रहे थे कि अचानक हाथी पांव बासाघाट के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया। मृतक यश राणा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है उन्होंने कहा कि मृतक और उसकी दोस्त मसूरी घूमने के लिए आए थे वहीं सुबह के समय जब वापस लौट रहे थे तो यह हादसा पेश आया।

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed