कर्णप्रयाग विवाद की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला। Uttarakhand 24×7 Live news
कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, दोनों मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए विवेचना चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर की निगरानी में दोनों मामलों की जांच होगी। वहीं, सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह को सौंपी गई है, जिन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड पुलिस ने कहा है कि सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
