लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260620-WA0018.jpg

लखनऊ में हुए दुःखद अग्निकांड में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संकट की इस घड़ी में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रशासन एवं राहत-बचाव दलों द्वारा राहत कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। मेरी प्रार्थना है कि घायलों को बेहतर उपचार मिले और वे जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच लौटें।
ऐसी दुखद घटनाएं हमें सुरक्षा मानकों के प्रति और अधिक सजग रहने की सीख देती हैं। ईश्वर सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed