होम स्टे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260616-WA0028.jpg

मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक होम स्टे में दिल्ली की 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पी. राधा गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी के टिपरीधार स्थित एक होम स्टे में ठहरी हुई थी। रविवार सुबह महिला कमरे में अचेत अवस्था में मिली, जहां 108 एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था और सुबह उठने पर पत्नी अचेत मिली।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है।
महिला के पिता की ओर से मौत के कारणों की जांच की मांग की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed