सहसपुर हत्याकांड पर सीएम सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष ने धारदार और भारी हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। हमले में तीनों भाई गंभीर घायल हो गए। सभी को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को चुनौती देंगे उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले सोचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि नाराज लोगों ने पहले तो मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी और बाद में बुलडोजर की कार्यवाही के बाद आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया गया।
