बग्गा 54 से सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय खटीमा प्रवास के तहत आज बग्गा 54 गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के बाद तय किया गया था कि सभी 70 विधानसभाओं में वरिष्ठ नेता और मंत्री दो दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे। इसी क्रम में सीएम धामी प्रदेश की अंतिम 70वीं विधानसभा खटीमा पहुंचे और बग्गा चौहान गांव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वही जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बग्गा 54 के लोगों से अपने सालों पुराने आत्मीय संबंधों को भी याद किया। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि भी है। आज वह बग्गा 54 ग्राम में स्थानीय जनता और पुराने परिचितों से मिलकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उनका मकसद पार्टी की रीति-नीति और सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना है।
