राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260612-WA0021.jpg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने उत्तराखण्ड दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। देवभूमि आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड दौरा विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में उनका आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत वे विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सरकारी आयोजनों में भाग लेंगी तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा करेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed