एनडीए कॉन्क्लेव में धामी बोले, मोदी के नेतृत्व में देश ने रचे नए विकास कीर्तिमान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260611-WA0047.jpg

नई दिल्ली में आयोजित एनडीए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन,कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लेकर विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री के सहयोग से सड़क, रेल, हवाई संपर्क, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिली है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी दूरदर्शी सोच, जनसेवा के प्रति समर्पण और देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed