विज्ञान और नवाचार से आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड सरकार ने “उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026” जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप लागू की गई इस नीति का उद्देश्य राज्य को विज्ञान, तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है।
नई नीति के तहत अनुसंधान, स्टार्टअप्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, रोबोटिक्स और अन्य उभरती तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विज्ञान नगरी, विज्ञान केंद्र, एआई लैब और अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
नीति में आपदा प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन के लिए विज्ञान आधारित समाधान पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का निर्माण करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नीति युवाओं, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान कर राज्य को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करेगी।
