पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की DCP को शिकायत, सोशल मीडिया पर मानहानि का आरोप। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की है। त्रिवेंद्र रावत का आरोप है कि सोशल मीडिया पर सुरेश कम्बोज नाम के व्यक्ति ने उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान प्रसारित किए हैं। उन्होंने कहा है कि मुझ पर झारखंड प्रभारी रहते हुए अवैध वित्तीय लेनदेन और उत्तराखंड में बिजली विभाग व मूर्ति देवी हत्याकांड से जुड़े झूठे आरोप लगाए गए हैं। ये सभी आरोप बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण हैं। मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश है। मैंने DCP नई दिल्ली से सुरेश कम्बोज और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
