पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्य ऐतिहासिक सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260609-WA0100.jpg

देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed