नरेंद्रनगर निकाय चुनाव: भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में सुबोध उनियाल की जनसभा व बाइक रैली। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260607-WA0058.jpg

नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया तथा बाइक रैली में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर उनियाल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब आवश्यकता एक मजबूत एवं विकासोन्मुखी बोर्ड के गठन की है, जिसके लिए सभी भाजपा सभासद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त बोर्ड के गठन से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थानीय जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उनियाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सभासद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि नरेंद्रनगर में एक मजबूत, सक्षम और विकासोन्मुखी बोर्ड का गठन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed