धनोल्टी भाजपा संगठन ने दिखाई अपनी ताकत, समाप्त हुए मतभेद एकजुट हुए भाजपाई । UK24X7LIVENEWS 👇
धनौल्टी विधानसभा में भाजपा संगठन और उनके नेतृत्व ने आज अपनी ताकत दिखाई साथ ही पूर्व में निर्दलीय जीते प्रीतम सिंह पवार के भाजपा से जुड़ने के बाद भाजपा नेताओं के नाराज होने के लगाए जा रहे कयासों पर भी पूर्णविराम लगा दिया ।

आज धनोल्टी भाजपा के समस्त नेता एक मंच पर मौजूद दिखे और एकजुटता के संग प्रीतम सिंह पंवार के जनसंपर्क अभियान को सफल बनाया ।

इस छोटी सी जनसंपर्क रैली में भी भाजपा समर्थकों का भारी हजूम देखने को मिला भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे पार्टी के फैसले के साथ खड़े है और संगठन में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद या मन भेद नहीं है
✍️दीप मैठाणी
