जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता गणना अभियान शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260605-WA0098.jpg

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 8 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें जमा भी करेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 7 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। यदि कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उसके घर जाएंगे।
प्रदेश के करीब 79.60 लाख मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता ECI-NET ऐप और वोटर्स पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म डाउनलोड कर भर सकते हैं। 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर भी शुरू किया है, जिससे मतदाता अपने बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकेंगे। साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *