मां-बेटा स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, 17 लाख की स्मैक बरामद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260604-WA0112.jpg

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से मां-बेटे को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 56.56 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जोगीवाला चौक के पास चेकिंग के दौरान अर्श उर्फ छररा और उसकी मां आसमा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 56.56 ग्राम स्मैक, 7,120 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्श नशे का आदी है और एक स्थानीय ड्रग पेडलर से स्मैक खरीदकर अपनी मां के साथ मिलकर छात्रों और स्थानीय युवाओं को बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *