2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नितिन नबीन ने दिए बूथ मैनेजमेंट और जनसंपर्क के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260529-WA0101.jpg

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह से ही उनकी बैठकों का दौर जारी है। आज नितिन नबीन की पहली बैठक विधायकों और सांसदों के साथ हुई। बैठक में नितिन नबीन ने सभी विधायकों और सांसदों को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार रहने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अब तक विधायकों द्वारा क्षेत्र में किए गए कामकाज की समीक्षा भी की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से 100 बुद्धिजीवी लोगों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हारी हुई सीटों पर सांसदों को विशेष फोकस करने को कहा गया है। इसके अलावा बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विधायकों और सांसदों को गांव में प्रवास करने के साथ-साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। विधायकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सरकार के द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्य विधायकों द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर एक बुकलेट छपाई जाए ताकि घर-घर तक सरकार के कामकाज को पहुंचाया जा सके। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 साल में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *