देहरादून में ब्रिक्स अकादमिक सम्मेलन, हरित विकास पर जोर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260529-WA0088.jpg

देहरादून में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। दून विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों सहित 11 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु वित्त जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य सचिव आनंद बर्धन, कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. हर्ष वी. पंत और ब्रिक्स उप-शेरपा शंभू एल. हक्की ने किया। सम्मेलन की थीम “बिल्डिंग फॉर रिज़िलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रही।
ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और ईरान सहित कई देशों के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में उत्तराखंड के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। विशेषज्ञों ने ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और सतत विकास को मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed