उत्तराखंड में टीवी पर भी आएंगे डिजास्टर अलर्ट। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260525_163959.jpg

देहरादून। उत्तराखंड में अब टीवी स्क्रीन पर भी आपदा संबंधी अलर्ट दिखाई देंगे। राज्य सरकार ने डीटीएच प्लेटफॉर्म के जरिए अर्ली वार्निंग सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में टेस्ट अलर्ट प्रसारित किए गए।
टाटा प्ले, एयरटेल डीटीएच, डी2एच और डिश टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर टीवी स्क्रीन पर 15 से 40 सेकंड तक अलर्ट संदेश दिखाई दिए। इस तकनीक के जरिए फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, भारी बारिश, आकाशीय बिजली और लू जैसी आपदाओं से पहले लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सकेगी।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में समय पर चेतावनी पहुंचाना बेहद जरूरी है। सरकार आधुनिक तकनीकों के जरिए अर्ली वार्निंग सिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए मोबाइल फोन पर भी आपदा अलर्ट भेजने का सफल परीक्षण किया जा चुका है। इस तकनीक में बिना इंटरनेट और ऐप के सिर्फ मोबाइल सिग्नल के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लोगों तक चेतावनी पहुंचाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed