ऑपरेशन प्रहार में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता, 20 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहजहांपुर से गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260520-WA0116.jpg

ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रानीपोखरी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहन लाल उर्फ चपेटा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गैंगस्टर कोर्ट देहरादून से वारंट जारी किया गया था और वह लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना रानीपोखरी पुलिस की संयुक्त टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सुरागरसी और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने शाहजहांपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। देहरादून पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed