जिला प्रशासन बना सहारा, कैंसर पीड़ित विधवा को आर्थिक मदद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260522_171715.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। प्रशासन उपचार, शिक्षा और आर्थिक सहायता के जरिए कई परिवारों को राहत पहुंचा रहा है।
इसी क्रम में डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार को जिला प्रशासन ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। साथ ही उनके बेटे का स्कूल में दाखिला कराया गया और बेटी की पढ़ाई को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से दोबारा शुरू कराया गया।
सुनीता कलवार ने आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई बताई थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की इस पहल से परिवार को आर्थिक संबल मिलने के साथ बच्चों के भविष्य को भी नई दिशा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *