राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर डीएम सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाए तथा क्षेत्रीय आंदोलनकारी समितियों को भी इसमें शामिल किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन आंदोलनकारियों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, उनके चिन्हीकरण के लिए शपथपत्र के आधार पर प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक में आंदोलनकारियों ने सकारात्मक पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।
