डिक्सन फैक्ट्री बवाल: 10 उपद्रवी गिरफ्तार, श्रमिकों को भड़काने का आरोप। Uttarakhand 24×7 Live news
सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव किया गया। मामले में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये लोग कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़काने, काम पर जाने से रोकने और मारपीट करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग पहले हुई पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। सभी आरोपियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।
