सूचना विभाग की पहल, साइकिल और ई-व्हीकल से पहुंचे कर्मचारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260516_173810.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत की अपील का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। सूचना निदेशालय ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन या साइकिल का उपयोग कर कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शनिवार को देहरादून स्थित सूचना विभाग कार्यालय में इस पहल का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी से लेकर अन्य अधिकारी और कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और साइकिल के माध्यम से कार्यालय पहुंचे। विभाग ने इस दिन को “नो फ्यूल डे” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लगातार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ईंधन संसाधन सीमित हैं और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा प्रभाव देश पर पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत और वैकल्पिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा दे।
वहीं अपर निदेशक सूचना Ashish Tripathi ने कहा कि यह पहल हरित विकास, ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहनों का उपयोग कम करें, तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।
सूचना विभाग की यह पहल अब अन्य सरकारी विभागों और आम लोगों के लिए भी प्रेरणा बनती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed