असम में नई सरकार का गठन हिमंत बिस्वा सरमा ने ली,शपथ,शपथ ग्रहण में जुटे दिग्गज नेता। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260512-WA0055.jpg

असम की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब एनडीए विधायक दल के नेता हिमांता बिस्वा शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में मौजूद रहे और उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं।

असम की राजधानी गुवाहाटीमें आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए विधायक दल के नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम सरकार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों का तेजी से विकास देश की प्रगति को नई दिशा दे रहा है और असम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *