सीएम धामी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।
वीओ:
अपने असम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा कर मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से उत्तराखंड निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े और प्रदेश में सुख-शांति बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
