सीएम धामी ने हिमंत बिस्वा शर्मा को दी बधाई, बोले- असम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। Uttarakhand 24×7 Live news
असम में मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और हिमंत बिस्वा सरमा की दृढ़ प्रतिबद्धता से असम में डबल इंजन सरकार के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले वर्षों में हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में असम ने बुनियादी ढांचे, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में विकास योजनाओं को गति मिलने के साथ-साथ जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से असम पूर्वोत्तर भारत के विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन सरकार की नीतियों ने राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में असम विकास और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
