देहरादून में वीकेंड ट्रैफिक को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में वीकेंड ट्रैफिक को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने वाले पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
आशारोड़ी से डोईवाला और मसूरी रूट तक पूरे इलाके को 5 सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है, जहां 180 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
ड्रोन टीमों के जरिए शहर, मसूरी और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वीकेंड की शुरुआत में भारी संख्या में पर्यटक वाहन आने के बावजूद कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रहा।
चौराहों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक व्यवस्था को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।
