मसूरी और धनोल्टी में भारी बर्फबारी होने से तापमान में आई भारी गिरावट, पर्यटकको को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1642918779710.jpg

पहाड़ों की रानी मसूरी में सुबह से ही बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है ठंड से लोगों का हाल बेहाल है दूसरी ओर मसूरी धनोल्टी मार्ग पर बर्फबारी सुवाखोली के पास बर्फबारी होने से यातायात बुरी तरीके से प्रभावित हो गया है कई लोग बर्फ में फंसे हुए हैं वहीं बर्फबारी होने के कारण सडक पर फिसलन होने के कारण वाहन से चलने में खासी दिक्कतें हो रही है। वही मसूरी से धनोल्टी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिये भारी संख्या में लोग धनोल्टी का रूख किया हुआ है जिससे मसूरी टिहरी धनोल्टी मांर्ग में वाहानों की भारी भींड है जिससे यतायात भी प्रभावित हो रहा है।

लोगों का कहना है कि मौके पर ना तो पुलिस है और ना ही प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौजूद है जिससे उनको मदद मिल सके वह कई पर्यटक काफी परेशान है। क्षेत्रीय निवासी ने बताया कि धनोल्टी के आसपास देर रात को पर काफी बर्फबारी हुई है इसे यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गई है वहीं कई क्षेत्रों में लाइट ना होने के कारण भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि देर रात को धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में पहुंचे पर्यटक फंस गए हैं वहीं उनकी सड़क पर फिसलन होने के कारण गाड़ियां स्लिप हो रही है जिससे कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ऐसे में मौके पर न तो पुलिस है और ना ही स्थानीय प्रशासन जिससे लोगों में काफी पर काफी आक्रोश व्याप्त है

उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग करी है कि धनोल्टी और सुवाखोली में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए और उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी काफी परेशान हो रहे हैं।

✍️ सुनील सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed