ममता के गढ़ में खिला कमल,सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
पश्चिम बंगाल में पहली बार खिला कमल!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हुआ। भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल हुए। भाजपा इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत और पूर्वी भारत में नए राजनीतिक युग की शुरुआत बता रही है।
कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व की एकजुटता का संदेश दिया। लंबे समय से ममता बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
समारोह स्थल पर भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी नेताओं ने कहा कि नई सरकार विकास, कानून व्यवस्था और उद्योग निवेश को प्राथमिकता देगी।
