उत्तराखंड शिक्षा में बड़ी छलांग पीजीआई रैंकिंग में 15वां स्थान। Uttarakhand 24×7 Live news
विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की पीजीआई 2.0 रिपोर्ट 2024-25 में उत्तराखंड ने 584.5 अंक हासिल कर देश में 15वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल राज्य 24वें स्थान पर था।
शिक्षा मंत्री ने इसे सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों, शिक्षकों की मेहनत और बेहतर मॉनिटरिंग का परिणाम बताया।
राज्य ने ‘आकांक्षी-1’ श्रेणी से आगे बढ़कर ‘प्रचेष्टा-3’ श्रेणी में जगह बनाई है। समानता एवं समावेशन, गवर्नेंस, पहुंच और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा।
सरकार अब डिजिटल शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और लर्निंग आउटकम्स को और मजबूत बनाने पर फोकस कर रही है।
