देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त सत्यापन अभियान, 35 मकान मालिकों पर कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260430-WA0146.jpg

देहरादून में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बाहरी राज्यों और जनपदों से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन को लेकर सख्त अभियान शुरू किया है।
इसी क्रम में बसंत विहार और सेलाकुई थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बसंत विहार के श्रीरामपुरम, गोबिंदगढ़, विजय पार्क और कांवली गांव सहित सेलाकुई क्षेत्र में घर-घर जाकर किराएदारों, फड़-फेरी और ठेली लगाने वालों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान सत्यापन नहीं कराने वाले 35 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध रूप से घूम रहे 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनकी पहचान की जांच की गई और पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत उनका चालान करते हुए 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने साफ किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed