कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में कथित पुलिस प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र के रैतपुर गांव पहुंचकर मृतक पंकज कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस प्रताड़ना के कारण युवक ने आत्महत्या की है, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय है। साथ ही उन्होंने राज्य में पहले भी सामने आए ऐसे मामलों का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सुधार की मांग की।
