देहरादून में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, थानाप्रभारी को लगी गोली। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के प्रेमनगर में बीती रात फिल्मी अंदाज में लूट और मुठभेड़ हुई। गुजरात नंबर की कार में आए बदमाशों ने एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये लूटे और उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में प्रेमनगर के थानाप्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल घायल थानाप्रभारी और लूट के शिकार व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पूरे जिले में नाकाबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुंचकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
